परसों मां का देहांत, कल अंतिम संस्कार और आज दिल्ली के मंत्री; क्या है पंकज सिंह की कहानी?

दिल्ली के विकासपुरी से विधायक बने और आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले पंकज कुमार सिंह की मां का 18 फरवरी को देहांत हुआ था और कल उनका अंतिम संस्कार हुआ था। पंकज सिंह बिहार के बक्सर ज़िला के रहने वाले हैं और वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। पंकज की पत्नी भी डेंटिस्ट हैं और उनकी दो बेटियां हैं।