पराली जलाना अब अपराध नहीं, सरकार ने मानी किसानों की मांग
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि सरकार ने पराली जलाने को अपराध से मुक्त करने की किसान संगठनों की मांग स्वीकार ली है। कृषि मंत्री ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने का आग्रह करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने का विधेयक 29 नवंबर को संसद में पेश किया जाएगा।