परिणीति और राघव चड्ढा की शादीशुदा कपल के रूप में पहली तस्वीर ऑनलाइन आई सामने

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की शादीशुदा कपल के रूप में पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। परिणीति और राघव की शादी रविवार को उदयपुर (राजस्थान) में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। शादी में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।