परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शेयर कीं अपनी शादी की तस्वीरें

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत के समय से ही हमारे दिल जानते थे। इस दिन का लंबे समय से इंतज़ार था। आखिरकार पति-पत्नी बन गए...एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।" दोनों ने रविवार को उदयपुर में शादी की थी।