परिवार के सदस्यों के टिकट के लिए बीजेपी पर दबाव बना रहे थे हरक: उत्तराखंड के सीएम

हरक सिंह रावत को उत्तराखंड के मंत्रिमंडल से हटाने और बीजेपी से निष्कासन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि वह अपने अलावा परिवार के सदस्यों और अन्य के चुनावी टिकट के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, "हमने तय किया है कि एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा।"