कोलकाता पुलिस ने 'बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' बयान को लेकर अभिनेता परेश रावल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद 12 दिसंबर को उन्हें तलब किया है। सीपीआई(एम) के नेता मोहम्मद सलीम ने रावल के खिलाफ तालताला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, रावल ने बयान पर माफी मांग ली थी और स्पष्टीकरण भी जारी किया था।