कॉमेडियन कपिल शर्मा ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपने शो में बुलाया है। एपिसोड के प्रोमो से पता चलता है कि म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद क्रिकेटर स्मृति मांधना की निजी ज़िंदगी में मची उथल-पुथल के चलते वह शो में शामिल नहीं होंगी। एपिसोड में मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी दिखेंगे।