पवन कल्याण के गले लगने के लिए उनकी कार पर चढ़ा फैन, कार की छत पर गिरे ऐक्टर

अभिनेता पवन कल्याण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन उनके गले लगने के लिए उनकी कार की छत पर चढ़ता हुआ और अभिनेता गिरते हुए दिख रहे हैं। पवन उस समय नरसापुरम में कार की छत पर चढ़कर फैन्स का अभिवादन कर रहे थे। तभी फैन पीछे से कार पर चढ़ा और अभिनेता का संतुलन बिगड़ गया।