पवन कल्याण ने राजनेता के बारे में सोचने का अलग नज़रिया स्थापित किया: प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है, "पवन कल्याण (जनसेना पार्टी) ने लोगों के मन में एक राजनेता के बारे में सोचने का एक अलग नज़रिया स्थापित किया है।" उन्होंने कहा, "आज चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह है। आशा करता हूं कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण मिलकर आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे।"