पवन सिंह का डांस वीडियो शेयर कर बोली RJD, आखिर तक ज़रूर देखना; यूज़र्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह के महिलाओं के साथ डांस करने के एक वीडियो को लेकर आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, "आपके “सम्मानित” MLC! और हां, आखिर तक ज़रूर देखिएगा!" इस पर कुछ यूज़र्स ने उन्हें 'पउआ स्टार' बताया। एक यूज़र ने कहा, "कला-छिछोरेपन के बीच की लाइन कब मिट गई, इन्हें पता ही नहीं चला।"