नेता-अभिनेता पवन सिंह के वकील ने कहा है कि पवन से उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने ₹30 करोड़ की एलिमनी की मांग की है। पवन के वकील ने कहा, "ज्योति एलिमनी में कितनी भी रकम मांग लें, उससे कुछ नहीं होगा। कोर्ट में पवन की कमाई को देखने के बाद ही इस चीज़ का फैसला किया जाएगा।"