inshorts

पवन सिंह ने खरीदी ₹3 करोड़ की 'लैंड क्रूज़र' की सबसे लेटेस्ट कार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने नवरात्रि पर टोयोटा की लैंड क्रूज़र का सबसे लेटेस्ट मॉडल खरीदा है जिसकी कीमत करीब ₹3 करोड़ है। पवन ने यह कार अपने परिवार के साथ शोरूम जाकर ली और खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचे। इस कार का नाम लैंड क्रूज़र LC300 GR-स्पोर्ट है जिसमें 2 वेरिएंट ज़ेडएक्स और दमदार ऑफ-रोड क्षमता वाला जीआर-स्पोर्ट है।