inshorts

बागेश्वर बाबा की शरण में पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने यूपी के कुंडा में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की है। वह बागेश्वर धाम की रामकथा में शामिल हुए और मंच पर भगवान राम का भजन भी गाया। इस दौरान कुंडा विधायक राजा भैया भी उनके साथ नज़र आए। पवन सिंह ने मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।