भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पवन को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। बता दें,पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से NDA प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भोजपुरी स्टार पर यह कार्रवाई पीएम मोदी की रैली से पहले हुई है।