inshorts

पश्चिम बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, 9 दिसंबर को प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' किया जाएगा। यह प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र (4-14 दिसंबर) में पेश होगा। अंग्रेजी में भी इसे 'Paschim Banga' लिखा जाएगा। नाम बदलने के लिए संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसदीय प्रक्रिया अपनानी होगी।