बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन के चिंगरीघाटा क्रॉसिंग सेक्शन का वह काम जो पिछली TMC सरकार में 15-साल तक अटका रहा वह सिर्फ 15-दिनों में पूरा कर लिया गया है। मालवीय के मुताबिक, 366 मीटर का यह लिंक कोलकाता के दक्षिणी इलाकों को सेक्टर-V से जोड़ेगा।