पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को टीएमसी कार्यकर्ता संतोष यादव की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो सवार संतोष को पहले बाहर खींचा और ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता के सिर में गोली मारी गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।