inshorts

क्यों लाखों में बिकती है पश्मीना शॉल, इसकी ऊन में ऐसा क्या है खास?

पश्मीना शॉल लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में पाई जाने वाली चांगथांगी बकरी के महीन रेशों से बनती है जिनकी मोटाई 12-16 माइक्रोन होती है। 14,000 फीट की ऊंचाई पर रहने वाली इन बकरियों के मुलायम बालों से ऊन मिलती है। एक बकरी से सालभर में 150-250 ग्राम ऊन निकलता है। इसकी बारीकी, हल्कापन, गर्माहट और महीनों की मेहनत इसे महंगा बनाती है।