पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का रविवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमारे वरिष्ठ साथी साधन पांडे...नहीं रहे। बहुत आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार...के साथ हैं।" वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी उनके निधन पर शोक जताया।