inshorts

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को हटाने की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर

कलकत्ता हाईकोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दाखिल कर जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से हटाने की मांग की गई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि धनखड़ बीजेपी के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। बकौल याचिकाकर्ता, धनखड़ राज्य के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं और टीएमसी सरकार की छवि को बिगाड़ रहे हैं।