दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मैं आभारी हूं कि उन्होंने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया।" वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक जताते हुए कहा कि आज एक युग का अंत हो गया है।