'पसंद न हो तो हमारी फिल्म न देखें' कहकर स्टार्स खुद को दर्शकों से दूर कर रहे हैं: श्रेयस

ऐक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, "ऐक्टर्स 'अगर पसंद नहीं है...तो हमारी फिल्में न देखें' कहकर खुद को...दर्शकों से और दूर कर रहे हैं।" बकौल श्रेयस, "अगर दर्शक...नहीं देखेंगे...तो कलाकार के तौर पर ऐक्टर्स का...कोई मतलब नहीं रहेगा।" गौरतलब है, आलिया भट्ट ने कहा था कि 'अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं तो मुझे न देखें'।