अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'अ वेडनसडे' (2008) के 14 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर व तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा है कि...मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक को रिलीज़ हुए 14 साल हो गए।" बकौल खेर, यह उन फिल्मों में से एक है जो कभी पुरानी नहीं होगी।