पहले 'देवी' फिर 'मोटी लगने लगी', कियारा आडवाणी ने सोसायटी के डबल स्टैंडर्ड्स पर कसा तंज
ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को 'देवी' की तरह देखा जाता है लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उनसे पहले जैसी शेप में आने की उम्मीद की जाती है। कियारा ने कहा, "गर्भावस्था के दौरान लोग कहते हैं...तुम ग्लो कर रही हो।" लेकिन बच्चा होते ही बातें बदलकर 'वह...मोटी लग रही' पर आ जाती हैं।