पहले अपने परिवार से आरक्षण समाप्त करें: तेजस्वी के आरक्षण की मांग पर रविशंकर प्रसाद

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 65% आरक्षण लागू कर 9वीं अनुसूची में डलवाने की मांग पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या लालू परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है या सोच सकता है?" रविशंकर ने कहा, "पहले वह अपने परिवार से तो आरक्षण समाप्त करें।"