पहले ऐश्वर्या राय को मूर्ख बनाया, अब अनुष्का यादव को: तेज प्रताप पर BJP नेता निखिल आनंद

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के फेसबुक पोस्ट पर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा, "तेज प्रताप भाई!...एक तरफ ऐश्वर्या राय (तेज प्रताप की पत्नी) को मूर्ख बनाया, दूसरी तरफ अनुष्का यादव को मूर्ख बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, "सच कहने का साहस होना चाहिए और झूठ बोलकर दूसरों को बरगलाना नहीं चाहिए। किसको बेवकूफ बना रहे हैं?"