पहले गार्ड थे, अब चलाते हैं ₹400 करोड़ टर्नओवर वाला बिज़नेस; बिहार चुनाव में उतरे नीरज सिंह

बिहार में कारोबारी नीरज सिंह को जन सुराज पार्टी ने शिवहर विधानसभा सीट से चुनावी टिकट दिया है। वह कभी दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते थे और फिर उन्होंने अनाज का बिज़नेस शुरू किया था। उन्होंने बाद में सड़क निर्माण जैसे अन्य क्षेत्रों में काम शुरू किया और अब उनके बिज़नेस का सालाना टर्नओवर ₹400 करोड़ है।