ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म 'सिकंदर' ने रविवार को रिलीज़ के दिन ₹30.06 करोड़ कमाए। यह सलमान खान की टॉप-5 ओपनर में भी जगह नहीं बना पाई। उनकी 'टाइगर-3' ने पहले दिन ₹43 करोड़, 'भारत' ने ₹42.30 करोड़, 'प्रेम रतन धन पायो' ने ₹40.35 करोड़, 'सुल्तान' ने ₹36.54 करोड़ और 'टाइगर ज़िंदा है' ने ₹34.10 करोड़ कमाए थे।