पहले सीट बंटवारा साफ हो, फिर फैसला करेंगे: बिहार चुनाव लड़ने को लेकर चिराग

केंद्रीय मंत्री व एलजेपी(आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान खुद के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद मेरी पार्टी निर्णय लेगी कि मैं या कोई अन्य सांसद, विधानसभा चुनाव लड़े।" उन्होंने आगे कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हमें सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी।"