पहले सुशांत और अब प्रिया: प्रिया मराठे के निधन पर 'पवित्र रिश्ता' फेम उषा नाडकर्णी
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम ऐक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन पर उनकी को-ऐक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने दुख जताया है। उषा ने कहा, "प्रिया शांत लड़की थी...वह किसी के काम में दखल नहीं देती थी।" उन्होंने आगे कहा, "पहले सुशांत (सिंह राजपूत) हमारे बीच नहीं रहे और अब प्रिया...ऐसा लग रहा है जैसे 'पवित्र रिश्ता' का दिल और जान चला गया।”