inshorts

आतंकियों के पास से मिला था GoPro कैमरा, जवाब मांगने पर चीन ने अब तक नहीं दिया जवाब

एनआईए महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने बताया कि पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों के पास से बरामद अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा पहले चीन के एक अधिकृत वितरक को भेजा गया था। इस डिवाइस की सप्लाई चेन की जानकारी मांगने पर चीन ने अब तक जवाब नहीं दिया है। जांचकर्ताओं को मामले में कुछ फोरेंसिक सबूत मिले हैं।