पहलगाम हमले के बाद हमारी सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा, "कल जो पूछ रहे थे कि पहलगाम हमले के दोषी कहां गए...आपके (कांग्रेस) कार्यकाल के दौरान जो छिपे थे उन्हें आज चुन-चुनकर मारा जा रहा है।" उन्होंने कहा, "हमारी सेना ने कम-से-कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी डीजीएमओ ने...फोन किया तब हमने संघर्ष को विराम दिया।"