दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आज मेरी मुलाकात द ग्रेट खली से हुई, एक पहलवान जिन्होंने भारत को पूरी दुनिया में मशहूर किया।" केजरीवाल ने आगे कहा, "उन्हें (खली) दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पर किया गया काम पसंद आया, अब हम मिलकर पंजाब को बदलेंगे।"