भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पहलवानों के यौन शोषण के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने 20 जुलाई तक अंतरिम ज़मानत दे दी है। डब्ल्यूएफआई के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर को भी अंतरिम ज़मानत मिली है। कोर्ट 20 जुलाई को उनकी नियमित ज़मानत याचिका पर सुनवाई करेगा।