अभिनेत्री निम्रत कौर ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को बताया है कि करियर की शुरुआत में पहला विज्ञापन करने से पहले उन्होंने करीब 80-85 ऑडिशन्स दिए थे। उन्होंने कहा, "बारिश, गर्मी, भूखे पेट...आप लाइनों में खड़े रहते हैं...आपको पता नहीं होता...अगली तनख्वाह कब मिलेगी...मिलेगी भी या नहीं।" बकौल निम्रत, "बुरा लगता था...लेकिन घर पर नहीं बताया वरना...वापस आने को कहा जाता।"