अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' के 8 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर डिलीट किए हुए सीन का वीडियो शेयर किया और लिखा, "पहला हमेशा खास होता है।" उन्होंने लिखा, "खुशनसीब हूं कि मैंने अपनी शुरुआत एक ऐसी फिल्म से की जिसने भारतीय सिनेमा में अभिनेत्रियों को दर्शाने के तरीके को बदला।"