अभिनेता आयुष्मान खुराना ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से कहा है कि पहली फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद उनमें घमंड आ गया था। उन्होंने कहा, "छोटे शहर से मुंबई आए और ज़िंदगी में जो सोचा हो उससे ज़्यादा मिल जाए तो किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है।" बकौल आयुष्मान, उनके परिवार व दोस्तों ने उन्हें ज़मीन से जोड़े रखा।