inshorts

पहली बार न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने सिंगर टेलर स्विफ्ट पर शुरू किया पाठ्यक्रम

पहली बार न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के क्लाइव डेविस इंस्टीट्यूट ने आधिकारिक तौर पर गायिका टेलर स्विफ्ट पर अपना पाठ्यक्रम शुरू किया है। 'रोलिंग स्टोन' की पत्रकार ब्रिटनी स्पेनोस इसे पढ़ा रही हैं और इसमें स्विफ्ट के स्किलसेट, क्रिएटिविटी सहित ज़िन्दगी के अन्य पहलुओं को कवर किया जाएगा। विद्यार्थियों से बातचीत के लिए कथित तौर पर स्विफ्ट को आमंत्रित किया गया है।