inshorts

पहली बार राज्यसभा में बाहरी लोगों को बुलाकर व नीली वर्दी पहनाकर सांसदों को पीटा गया: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिन राज्यसभा में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा है, "पहली बार राज्यसभा में बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी पहनाकर सांसदों से धक्का-मुक्की व मारपीट की गई।" राहुल ने कहा, "विपक्ष के दिल में जो बात है, वह हम (सदन में) क्यों नहीं रख सकते हैं?"