पहले अभिनेत्रियां लुक को लेकर चिंतित रहती थीं, अब डिमांडिंग स्क्रिप्ट चुनती हैं: रत्ना

ऐक्ट्रेस रत्ना पाठक ने कहा है कि उन्हें यह देखकर खुशी होती है कि अब अभिनेत्रियां डिमांडिंग स्क्रिप्ट्स चुनती हैं। उन्होंने कहा, "पहले अभिनेत्रियां अपने बालों, मेकअप और पोशाक को लेकर चिंतित रहती थीं...आज अभिनेत्रियां इससे आगे निकल गई हैं।" बकौल अभिनेत्री, "वर्तमान पीढ़ी के पास ऐसे उदाहरण हैं जिन्हें वे फॉलो कर सकते हैं, हमारे पास नहीं थे।"