पहले इन्हें जोड़ें: राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच गहलोत व पायलट की तस्वीर पर भूपेंद्र

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम और कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच पार्टी नेता राहुल गांधी, अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "पहले इन्हें जोड़ लो।🙏" दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक विधायकों की मांग है कि अगला मुख्यमंत्री उनमें से कोई हो।