पहले जैसी फुर्ती लाना मुश्किल है: मां बनने के 4 महीने बाद काम पर लौटने पर काजल अग्रवाल

ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने मां बनने के 4-महीने बाद फिल्म 'इंडियन-2' की शूटिंग शुरू करने पर कहा है, "मुझे एहसास नहीं था कि ये (काम पर लौटना) शुरुआत से शुरू करने जैसा लगेगा।" काजल ने कहा, "मां बनने के बाद...पहले जैसी फुर्ती लाना मेरे लिए मुश्किल रहा है...घुड़सवारी करना तो दूर...मेरे लिए घोड़े पर चढ़ना ही बहुत बड़ा काम था।"