पहले मना कर दिया था, फैमिली प्रेशर में करना पड़ा: 'जुदाई' के 25 साल होने पर अनिल कपूर
ऐक्टर अनिल कपूर ने फिल्म 'जुदाई' के 25 वर्ष होने पर कहा है कि वह इसे नहीं करना चाहते थे क्योंकि वह किरदार से जुड़ नहीं पा रहे थे। बकौल ऐक्टर, "परिवार और पारिवारिक प्रोडक्शन कंपनी का दबाव था क्योंकि 'रूप की रानी चोरों का राजा' फ्लॉप हो गई थी...और हम आर्थिक रूप से कठिन दौर से गुज़र रहे थे।"