पाकिस्तानी लेखिका उमेरा अहमद ने संजय लीला भंसाली की हालिया सीरीज़ 'हीरामंडी' में एक गलती ढूंढी है। 'हीरामंडी' के एक सीन में उनका उर्दू उपन्यास 'पीर-ए-कामिल' दिखाया गया जो साल 2004 में छपा था। उमेरा ने कहा, "तो पीर-ए-कामिल विभाजन से पहले लिखा गया था...या टाइम ट्रैवल सच होता है?" 'हीरामंडी' में 1920 के दशक के लाहौर की कहानी है।