पाक गया था, इजाज़त नहीं मिली: महिंद्रा के 'सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाएं' कहने पर राजामौली

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली से सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैंने इस सभ्यता के उदय और उसके खत्म होने पर फिल्म बनाने का सोचा था।" राजामौली ने कहा, "कुछ साल पहले पाकिस्तान गया था और मोहनजोदाड़ो जाने की बहुत कोशिश की लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली।"

Load More