पाक में आतंकियों को पूरी आज़ादी है जबकि अल्पसंख्यकों का जीवन मुश्किल बनाया गया: भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक चर्चा में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर काजल भट्ट ने पाकिस्तान को लेकर कहा, "वहां आतंकियों को पूरी आज़ादी है जबकि अल्पसंख्यक समुदायों का जीवन मुश्किल बना दिया गया है।" उन्होंने कहा कि यूएन के सभी सदस्य आतंकियों को पनाह और सक्रिय समर्थन देने के पाकिस्तान के 'प्रमाणित इतिहास' से परिचित हैं।