पाकिस्तान में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करे कांग्रेस, भारत जुड़ा हुआ है: असम के सीएम सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तान में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करनी चाहिए क्योंकि भारत तो जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के समय में 1947 में भारत के 2 टुकड़े हो गए थे।" कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया में कहा, "मैं उन्हें (सरमा) गंभीरता से नहीं लेता।"