पाकिस्तान समर्थक पीडीपी को मज़बूत करने वाली बीजेपी है: महबूबा के कश्मीर वाले बयान पर राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के कश्मीर को लेकर 'पाकिस्तान से बातचीत' वाले बयान पर कहा, "पीडीपी...पाकिस्तान समर्थक...आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वाली (पार्टी) है।" उन्होंने कहा, " बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती और पीडीपी को मज़बूत करने का काम किया है...इस सबके लिए बीजेपी...ज़िम्मेदार है।" बकौल राउत, बीजेपी ने पीडीपी के साथ सत्ता का लाभ लिया है।