बैकग्राउंड में आग के साथ पाकिस्तानी ऐक्टर अदनान की सेल्फी हुई वायरल, लोगों ने बनाए मीम्स

पाकिस्तानी ऐक्टर अदनान सिद्दीकी की एक सेल्फी वायरल हो गई है। सिद्दीकी ने नशीले पदार्थों को आग के हवाले कर उन्हें नष्ट करने के सीमा शुल्क (प्रवर्तन) कराची के समारोह का पोस्ट शेयर किया था जिसमें एक तस्वीर में वह बैकग्राउंड में आग के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने तस्वीर के मीम्स बनाए।