पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान की अगली फिल्म में नज़र आएंगे पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम आगामी फिल्म 'मनी बैक गारंटी (एमबीजी)' में अभिनेता फवाद खान के साथ स्क्रीन साझा करते नज़र आएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया है कि फैज़ल कुरैशी निर्देशित यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में उन दोनों के साथ आयशा उमर, मिकाल ज़ुल्फिकार और जावेद शेख दिखेंगे।